दून हिल्स एकेडमी में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता।

दून हिल्स एकेडमी में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता।
देवबंद: दून हिल्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी के सुंदर डिजाइन सजाए। साथ ही बच्चों ने मनमोहक रंगोली भी सजाई। रंगोली प्रतियोगिता में टेरेसा हाउस ने प्रथम और रणजीत हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मेहंदी
प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा अपेक्षा प्रथम, सीमोन द्वितीय और कशिश तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश