उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष की जाम से मुक्ति दिलाने की मांग।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष की जाम से मुक्ति दिलाने की मांग।
देवबंद: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष मुमताज अहमद ने जारी ब्यान में कहा कि अतिक्रमण के कारण नगर के बाजार संकरी गली का रूप ले चुके हैं। जिसके चलते नगर के मुख्य बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। लगने वाले जाम की समस्या जनता को निजात दिलाने की मांग की है। इतना ही नहीं जाम के कारण अकसर आए दिन झगड़े भी होते रहते हैं।
नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा बार बार इस समस्या से अवगत कराने के बाजवूद प्रशासन इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे हुए है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के उच्चाधिकारियों से लोगों को मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश