पत्रकार, कवि डा.महताब आज़ाद को मिला हिंदी श्री सम्मान 2022, नगर के बुद्धिजीवियों ने जताया हर्ष।

पत्रकार, कवि डा.महताब आज़ाद को मिला हिंदी श्री सम्मान 2022, नगर के बुद्धिजीवियों ने जताया हर्ष।
देवबंद: नगर के युवा लेखक, पत्रकार, राष्ट्रवादी कवि डाक्ट्रेट महताब आज़ाद को साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने पर अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब बैंगलोर,द्वारा हिंदी श्री सम्मान 2022 तथा अखिल भारतीय साहित्य सदन दिल्ली द्वारा पराक्रम सम्मान2022  से नवाजा गया।
डा.महताब आज़ाद ने सम्मान मिलने पर संस्थाओं का दिल से आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान साहित्यकारों का मनोबल बढ़ाते हैं ‌‌।
डा.महताब आज़ाद की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता,मा.मुमताज अहमद, विनोद निराश, ओमवीर सिंह, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, अब्दुल्ला उस्मानी, अरविंद सिंघल,मा.शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर,मशरुर ठेकेदार, चौधरी ओमपाल,डा.शिबली इकबाल, तनवीर अज़मल, डा.नदीम शाद,अरशद सिद्दीकी,सुहैल अकमल, सूरज तिवारी, सलीम ख्वाजा,इकराम अंसारी, सुहैलदेवबंदी,डा.नदीम सलीम,नबी हसन, आदि ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

देश