विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा दी जान, पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया दहेज हत्या मुकदमा।

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा दी जान, पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया
 दहेज हत्या मुकदमा।

देवबंद: क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में दहेज की मांग के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

रुड़की (उत्तराखंड) के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी स्व. बाबूराम की पुत्री प्रियंका उर्फ गुडिया (26) की शादी मार्च 2019 में न्यामतपुर गांव निवासी राजेंद्र के बेटे धर्मेंद्र के साथ हुई थी। सोमवार को प्रियंका फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। उसका शव कमरे में लगे पंखे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों से सूचना पर उसके परिजन न्यायमतपुर गांव पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में प्रियंका की मां सुनीता की ओर से पुलिस को दी तहरीर दी गई है। जिसमें दामाद धर्मेंद्र सहित उसके पिता राजेंद्र, मां और भाई अश्वनी को नामजद किया है।
 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

 समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश