भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों से किया गया स्वागत।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों से किया गया स्वागत।
देवबंद: हाइवे पर स्थित यूनानी मेडीकल कॉलेज के मैनेजर  डॉक्टर कमरुज्जमा कुरैशी के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष द्वारा कई सदस्यों को भाजपा अल्पसंख्यक नगर देवबंद की बॉडी में पद से नवाज़ा गया।
नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए माहीन जैद, शाहनवाज सलमानी, शाहिद खान और मरगूब अंसारी को उपाध्यक्ष, डा. नईम मलिक, शोबान त्यागी, नदीम गौड, रिहान खानल व मोहम्मद सुफियान को नगर मंत्री, सुहैल कुरैशी कोषाध्यक्ष, अकरम अब्बासी मीडिया प्रभारी व शादाब सोशल मीडिया प्रभारी जबकि जीशान खान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। जबकि सात लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का मुर्तजा कुरैशी ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। साथ ही कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी ने बताया कि हमारे नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है इन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा गया है कि वह आने वाले चुनाव में जी जान से जुट जाएं और पार्टी को जिताने का काम करें उन्होंने कहा आने वाले 2022 में पार्टी को जिताने का काम करेंगे योगी और मोदी जी के हाथ मजबूत करेंगे।

रिर्पोट: समीर चौधरी/ इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश