दीपावली के पर्व पर तिरंगा लाइटों से जगमगाया देवबंद का रेलवे रोड, नगरपालिका ने कराई लाइटिंग।

दीपावली के पर्व पर तिरंगा लाइटों से जगमगाया देवबंद का रेलवे रोड, नगरपालिका ने कराई लाइटिंग।
देवबंद: दीपावली पर्व के मद्देनजर नगरपालिका द्वारा रेलवे रोड पर लगाई गई तिरंगा लाईट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार रात्रि प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए कहा कि सडक़ रेल वार्ड के सभासद प्रतिनिधि बलदीप सिंह की मांग पर पालिका द्वारा अद्भुत प्रकाश व्यवस्था की गई है। 
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार रॉय व पालिका प्रशासन द्वारा दीपावली के मद्देनजर की गई यह प्रकाश व्यवस्था सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रदेशभर में दीपावली मेलों के आयोजन को सराहनीय कार्य बताते हुए योगी सरकार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। नगरपालिका लिपिक विकास चौधरी ने बताया कि रेलवे रोड पर प्रकाश व्यवस्था स्थाई रूप से की गई है। जहां से सडक़ खराब हो गई है, उसको भी शीघ्र ही पालिका प्रशासन द्वारा दुरुस्त करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद पति स. बालेंद्र सिंह, विकास त्यागी, रवि होरा, लक्की वर्मा, राजेश अनेजा, गुरजोत सेठी, अभिषेक त्यागी व शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश