सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्य सराहनीय, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और डॉ. अनवर सईद का संबोधन।

सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्य सराहनीय, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और डॉ. अनवर सईद का संबोधन।
देवबंद: स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव जामिया तिब्बिया देवबन्द में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
इस अवसर  कुंवर ब्रिजेश सिंह राज्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग उ0प्र0 सरकार के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के बाद निःशुल्क ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन किया। जामिया तिब्बिया देवबन्द के सचिव डा0 अनवर सईद ने बताया कि निःशुल्क ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर की सुविधा समस्त उत्तर प्रदेश में उपलब्ध रहेगी। अगर किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर की आवश्यकता होती है तो उसको निःशुल्क पहुँचाने का कार्य संस्था द्वारा किया जायेगा।
डा० अनवर सईद ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मुकुन्द सिंह के सुपुत्र डा० राजकुमार रावत को उनके पुत्र राज्यमंत्री कुवर ब्रिजेश सिंह तथा डा० अनवर सईद व भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह सैनी द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वतंत्रता सैनानी सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ हशीम अनवर द्वारा कलामे पाक से किया गया। इसके पश्चात कालिज के छात्र/छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डा० अनवर सईद सचिव जामिया तिब्बिया देवबन्द ने कुंवर ब्रिजेश सिंह राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का माल्यपर्ण कर स्वागत किया और अपने सम्बोधन में कहा किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूरी भूरी प्रशसा करते हुए कहा कि 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्वत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा की जो मुहिम चलायी गयी वह सफल हुई। डा० अनवर सईद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा आयुष के उत्थान के लिए जो कार्य किये जा रहे है वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कारण ही आयुष चिकित्सकों की पहचान हुई है। 
डा० अनवर सईद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरू गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय, गोरखपुर बनाने पर हार्दिक आभार प्रकट किया। कुवर ब्रिजेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जामिया तिब्बिया देवबन्द ने कोविड काल में जो योगदान दिया है वह सराहनीय है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाकर देश के हर नागरिक हदय में देशभक्ति की ज्याला पैदा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा मुहैय्या कराई है। जिस कारण आज महिलायें अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। 
डा० महेन्द्र सिंह सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। उन्होने छात्र/छात्राओं से कहा कि हमें देश की आजादी में जिन महानायकों ने अपने प्राण न्यौछावर करके देश को आजादी दिलाई उसके विषय में हमें जानकारी होनी चाहिये। उन्होने कहा कि जो उन्नति का कार्य अबसे पहले 70 वर्ष में नहीं हो पाया यह प्रधानमंत्री ने केवल कुछ वर्षों में कर दिखाया है। कालिज के प्रशासक डा० अख्तर सईद ने कुंवर ब्रिजेश सिंह राज्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग उ0प्र0 सरकार को सम्मान पत्र प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का सफल संचालन अस्पताल जामिया तिब्बिया देवबन्द के डायरेक्टर डा० अहतशामुलहक सिददीकी के द्वारा किया गया। कालिज के छात्र/छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम व परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेन्टों तथा प्रमाण पत्र दिये गये तथा कोविड व कॉवड सेवा में योगदान करने वाले स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार, जनारदन दास त्यागी एडवोकेट, विपिन गर्ग भाजपा नगर अध्यक्ष, यशवंत राना, अरूण गुप्ता, विकास त्यागी, राजेश, पवन धीमान, विकास त्यागी, राघव पुण्डीर, राममोहन सैनी, जुनद सिददीकी तथा कालिज के प्राचार्य डा० नासिर अली खान, उपप्राचार्य डा० मौहम्मद फसीह, डा० जुलैब आलम खान, डा० मोहम्मद आजम उस्मानी, डा० मुजम्मिल आदि समस्त स्टाफ व छात्र / छात्रायें उपस्थित रहे।
इस पूर्व स्वतंत्रता दिवस पर डा० अनवर सईद सचिव जामिया तिब्बिया देवबन्द समस्त छात्र/छात्राओं तथा स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मानव श्रंखला बनायी गयी तथा प्रभात फेरी निकालकर गांव गांव जाकर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के अभियान के तहत लोगों को झंडा फहराने के लिए जागरूक किया गया। गांव गांव में झंड़े वितरित किये गये। 

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश