देवबंद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दलित के घर खाया खाना, राम मंदिर और हिंदुत्व के सहारे सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा सत्ता में आने पर जिन्ना की मूर्ति लगवा देंगे अखिलेश।

देवबंद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दलित के घर खाया खाना, राम मंदिर और हिंदुत्व के सहारे सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा सत्ता में आने पर जिन्ना की मूर्ति लगवा देंगे अखिलेश।

देवबंद: उत्तर प्रदेश में चुनाव सरगर्मियां तेज हो गई है और दूसरे दौर में सहारनपुर में होने वाले मतदान के लिए बीजेपी ने हिंदुत्व के सहारे चुनावी प्रचार को धार देना शुरू कर दिया और एक बार फिर यहां की सभी सीटों को जीतने के लिए कमर कस ली है। 

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम सुल्तानपुर में पार्टी के दलित बूथ अध्यक्ष और ग्राम प्रधान अनिल कुमार के आवास पर भोजन किया और दलितों के बीजेपी के साथ होने का संदेश देने का प्रयास किया।

इससे पूर्व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद के रणखंडी रोड पर स्थित जहान गार्डन में आयोजित "प्रभावी मतदाता संवाद" कार्यक्रम में में भाजपा के जनहित कार्यों का बखान करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा, साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने हिंदुत्व के धार देते हुए कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलाने वाले आज राम मंदिर की बात करते हैं, अगर उनका दौरा आ गया तो वह राम मंदिर पर बुलडोजर चलवाएंगे। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सरदार पटेल की प्रतिमा हटवा कर जिन्ना की मूर्तियां लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह याद रखना जरुरी है कि सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर जलियावाला बाग बना दिया था। जबकि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने 15 सालों की सरकार देखी और अब 2017 के बाद की सरकार भी देखी है। अंतर खुद ही समझ आ जाएगा। इस सरकार ने किसानों और गरीबों को सम्मान देने का काम किया। योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षा प्रदान की। अब प्रदेश की बेटियों के साथ जो छेड़छाड़ करेगा वो मरेगा। उन्होंने कहा कि सपा की हैसियत ही नहीं है कि वो सरकार बनाए। 

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस ट्रस्ट बनाकर कार्य करती है वो देश क्या चलाएगी। हिंदू और राम के अस्तिव को नकारने वाली कांग्रेस का बस नहीं चल रहा वरना वह मंदिर को अस्पताल बना दे।

विधायक व भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रिजेश सिंह ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। इससे पूर्व भाजपाईयों ने प्रदेशाध्यक्ष को पगड़ी पहनाई जबकि श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह को गदा भेंट किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुवंर बासित अली, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, चौ. राजपाल सिंह, अजय त्यागी, सुभाष मित्तल, डा. डीके जैन, विजय गिरधर, सरदार बालेंद्र सिंह, गुरजोत, अरुण गुप्ता, विशाल राणा, नकली सिंह, व्रिजेश कंसल, राजेश, रक्षा नामदेव, स्नेटा टंडन आदि मौजूद रहे।

इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु दीपांकर जी महाराज से मुलाकात की।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश