लुभावने वादों के साथ सहारनपुर के बेहट से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा "बदलाव चाहती है उत्तर प्रदेश की जनता"।

लुभावने वादों के साथ सहारनपुर के बेहट से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा "बदलाव चाहती है उत्तर प्रदेश की जनता"।
सहारनपुर: सहारनपुर की विधानसभा सीट बेहट से शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शाकुंभरी देवी और हजरत जी रायपुर वालों की तारीफ करते हुए इन्हें अमनो शांति का प्रतीक आया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले शुरु की गई की ये प्रतिज्ञा यात्रा सहारनपुर शहर, रामपुर मनिहारान और देवबंद सहित जिले के अन्य स्थानों पर पहुंची जहां कांग्रेसियों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस की ये यात्रा यहां से मुजफ्फरनगर, बिजनौर बदायूं, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा को होती हुई आगरा पहुंचेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि देश में एकमात्र बहन बेटियों को सुरक्षा व सम्मान देने वाली पार्टी कांग्रेस है जो कि इस बार चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देकर उनको आगे बढ़ने का मौका दे रही है, साथ ही इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञा को लेकर इस यात्रा को जन-जन तक पहुंचकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है, सलमान खुर्शीद ने केशव प्रसाद मौर्य के किए गए ट्वीट पर कहा है कि पहले वोट ठीक होकर बाहर आए तब जाकर बयान बाजी करें।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस बार कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गठबन्धन कि बात को भी इंकार नही है। चुनाव में कांग्रेस किसानों, मजदूर, महिलाओं को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। किसानों के बिल को आधा किया जाएगा और किसानों का कर्ज माफ होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। वह खुद कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार कर रहे हैं । कांग्रेस ने फिलहाल अपनी 7 प्रतिज्ञा की है। जिसमे महिलाओं को 40 फीसदी भागेदारी, छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है। सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं बिजली बिल को भी आधा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को भी कंट्रोल करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। घोषणापत्र में इसकी घोषणा की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलहाल अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। प्रतिज्ञा यात्रा 12 हजार किमी यात्रा तयः करेगी और प्रदेश के हर जिले ओर कोने में लोगो से बात करेगी। लोगों की भावनाएं समझेगी।

रामपुर मनिहारान में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है क्यूंकि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और उसका रुझान कांग्रेस की ओर है।उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को जनता का सच्चा हितेषी बताया।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कांग्रेस प्रवक्ता नईम अख्तर, कांग्रेस नेता इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

समीर चौधरी

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश